प्रयागराज, मार्च 12 -- दारागंज में करीब तीन सप्ताह पहले सड़क हादसे में घायल की मौत के मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। भदोही जिले के कोईरौना निवासी ज्ञानधर दुबे ने बताया कि उसका बेटा ट्रक चालक आशीष दुबे 16 फरवरी की रात जंगीगंज से महोबा की तरफ जा रहा था। दारागंज थाना क्षेत्र में आगे डंपर चालक के अचानक ब्रेक मार देने से ट्रक की टक्कर हो गई थी। हादसे में घायल आशीष को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...