कुशीनगर, मार्च 2 -- जटहां बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। पडरौना कोतवाली क्षेत्र के खिरकिया मुख्य बाजार में रविवार की देर शाम को ट्रक की ठोकर लगने से एक 25 वर्षीय बाइक सवार युवक की मौत हो गयी। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने ट्रक चालक की पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मुख्य बाजार में हुए अतिक्रमण व युवक की हादसे में हुई मौत के विरोध में लोगों ने आधा घंटा तक मुख्य सड़क जाम कर विरोध जताया। पुलिस के आश्वासन के बाद लोग शांत हुए। सड़क जाम के कारण पूरा बाजार भीषण जाम के हवाले देर शाम तक रहा। पडरौना कोतवाली के जंगल अमवा गांव निवासी विश्वनाथ का बेटा 25 वर्षीय संतोष कुशवाहा रविवार की शाम करीब साढ़े छह बजे बाइक से खिरकिया बाजार की ओर जा रहा था। इस दौरान बांसी की तरफ से आ रहे तेज रफ्ता...