प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 2 -- अंतू। नगर कोतवाली क्षेत्र के विवेक नगर निवासी लोडर चालक देवेश पांडेय 30 जनवरी को बाबूगंज बाजार से संडवा चंद्रिका जा रहा था। नरैना बाजार के समीप वह लघुशंका के लिए लोडर से उतरा तभी पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी थी। गंभीर रूप से घायल देवेश की 2 फरवरी को मौत हो गई थी। अब माह भर बाद मृतक के भाई सत्येंद्र पांडेय ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...