रुद्रपुर, अप्रैल 21 -- सतीराम राना, रुद्रपुर। किच्छा क्षेत्र में वर्ष 2021 में हुए सड़क हादसे में 17 वर्षीय किशोर की इलाज के दौरान मौत के मामले में मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण ने पीड़ित परिवार के पक्ष में फैसला सुनाया है। बीमा कंपनी को पीड़ित परिवार को 19.77 लाख रुपये का मुआवजा अदा करने के आदेश दिए हैं। ग्राम बरा पुलभट्टा निवासी शांति पाल गंगवार पुत्र इन्द्रपाल ने मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण में दायर वाद में बताया था कि 27 अक्तूबर की शाम उनका 17 वर्षीय पुत्र सिद्धांत गंगवार अपनी बहन संजना के साथ किच्छा से ट्यूशन पढ़कर लौट रहा था। शक्तिफार्म मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने सिद्धांत को टक्कर मार दी। हादसे में घायल हुए सिद्धांत ने की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण मुकेश चंद्र आर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.