रुद्रपुर, जुलाई 5 -- किच्छा। सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी बाइक सवार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बीना देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह मूल रूप से ग्राम तल्ता बैगनिया थाना सोमेश्वर जिला अल्मोड़ा की रहने वाली है। वह बीते 11 साल से पति 40 वर्षीय सुंदर लाल और बच्चों के साथ लालपुर में किराये के मकान में रहती है। उसका पति तल्ली देवरिया स्थित एक होटल में खाना बनाने का काम करता था और वह मेहनत-मजदूरी करती है। 10 जून की रात उसका पति होटल से घर आ रहा था। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत इस दौरान देवरिया टोल प्लाजा के पास एक बाइक सवार ने उसके पति को टक्कर मार दी। सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी में 11 जून को उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। शव को पैत...