हादसे में मौत के बाद उग्र भीड़ ने हाईवे पर लगया जाम, पथराव में दो पुलिसकर्मी घायल
गोरखपुर, मई 12 -- बेलीपार (गोरखपुर), हिन्दुस्तान संवाद। बेलीपार थाना क्षेत्र में सड़क हादसे के बाद हुए बवाल और हाईवे पर जाम को हटाने पहुंची पुलिस टीम पर लोगों ने पथराव कर दिया। इसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने पांच नामजद समेत कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बेलीपार थाना क्षेत्र के चनउ उर्फ बेतउवा गांव के सामने मोटरसाइकिल हादसे में चालक की मौत के बाद ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर मरवड़िया कुआं पुलिस चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक शमशेर यादव मौके पर पहुंचे। वहां 25-30 लोग हाईवे पर पत्थर रखकर जाम लगाए हुए थे। सूचना पर थाना प्रभारी विशाल कुमार सिंह भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन भीड़ उग्र हो गई। आरोप है कि लोगों ने गाली-गलौज करते हुए प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.