शामली, मार्च 31 -- शामली। मुजफ्फरनगर के बलवाखेड़ी निवासी दीपक शर्मा ने आदर्श मंडी थाने में दी तहरीर में बताया कि 29 मार्च को उसका भाई टिंकू जलालपुर गांव में बहन से मिलने आया था। रात करीब आठ बजे वह जलालपुर से बनत की ओर जा रहा था। जलालपुर कट के पास अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे में घायल व्यक्ति की उपचार के दौरान मौतशामली। शहर के गौशाला रोड निवासी सोनिया ने आदर्श मंडी थाने में तहरीर देते हुए बताया कि 25 मार्च की शाम करीब सात बजे उसके पति अनिल कुमार अपनी बाइक पर मोहल्ले के नीटू के साथ महरमपुर स्थित ईंट भट्ठे पर गए थे। सिलावर रोड पर किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी थी। हादसे में घ...