सहारनपुर, मई 18 -- नानौता, संवाददाता। दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर तीन दिन पूर्व हुए सड़क हादसे में कुआखेड़ा निवासी सामाजिक न्याय पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शेखर कश्यप, अमन कश्यप और धर्मेंद्र कश्यप की मौत के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। रविवार को पूर्व विधायिका शशिबाला पुंडीर मृतकों के घर पहुंचीं और परिजनों से मिलकर सांत्वना दी। उन्होंने दुख की घड़ी में परिवार को धैर्य रखने का भरोसा दिलाते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। शशिबाला पुंडीर ने कहा कि यह घटना बेहद पीड़ादायक है और इससे पूरे क्षेत्र को गहरा सदमा पहुंचा है। इस मौके पर इंजीनियर देवेंद्र कश्यप, विजेंद्र राणा भारी, खेमचंद कश्यप और मदनपाल कश्यप सहित अन्य लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- मृतकों के परिजनों से मिले विधायक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...