दरभंगा, नवम्बर 5 -- दरभंगा,। एनएच 27 पर मधुबनी जिले के नरुआर में रविवार की देर रात दो ट्रकों के बीच हुई टक्कर में मृत उत्तर प्रदेश के युवक की मंगलवार को पहचान हो गई है। उसकी मौत की सूचना मिलने पर उसके परिजन डीएमसीएच के पोस्टमार्टम हाउस परिसर पहुंचे। मो. रईस ने बताया कि मृतक उसका भाई 25 वर्षीय मो. शादाब है। उसने बताया कि वे मुजफ्फरनगर के रतनपुरी थाना क्षेत्र के रियाउली मंगला मोहल्ले के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि उनका भाई शादाब ट्रक पर खलासी का काम करता था। ट्रक पर मेरठ के पारसी मेले से कई जर्सी गायों को सिलीगुड़ी भेजा जा रहा था। इसी दौरान ट्रक हादसे का शिकार हो गया। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर मुजफ्फरनगर रवाना हो गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...