पीलीभीत, अप्रैल 6 -- बरखेड़ा। दियोरिया कोतवाली के गाँव बसई पुरैना निवासी अर्जुनपाल ने बताया कि उसकी 22 वर्षीय बहन लक्ष्मी देवी और पांच वर्षीय प्रियांजल और उसकी पत्नी किरण बरखेड़ा से दवा लेकर ई-रिक्शा से बुहिता की ओर जा रहे थे। रास्ते मे ग्राम पैनिया रामकिशन के आपस सामने से आ रही मिट्टी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ई रिक्शा दस मीटर तक घसीटता चला गया। हादसे में उसकी बहन, भांजा और उसकी पत्नी बुरी तरह घायल हो गए। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर को छोड़कर भाग गया। स्थानीय लोगो की मदद से सभी ई रिक्शा से निकाला गया। घायल को निजी वाहन से जिला अस्पताल कराया गया। हालत गंभीर होने पर सभी बरेली रेफर कर दिए गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.