हादसे में मासूम की मौत के मामले में बाइक सवार पर मुकदमा
रुद्रपुर, जून 4 -- किच्छा। पुलिस ने सड़क दुर्घटना में चार वर्षीय बच्ची की मौत के मामले में आरोपी बाइक सवार के खिलाफ केस दर्ज किया है। 15 अप्रैल को 4 वर्षीय ईशान पुत्री इंद्रपाल निवासी ग्राम महाराजपुर बाइक की चपेट में आकर गंभीर रुप से घायल हो गयी थी। इंद्रपाल ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि बाइक सवार ने तेजी व लापरवाही से बाइक चलाते हुए उसकी पुत्री ईशान को पीछे से टक्कर मार दी। इस घटना में वह गंभीर रुप से घायल हो गयी। उसे उपचार के लिए रुद्रपुर के निजी अस्पताल ले जाया गया। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने आरोपी बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.