शामली, दिसम्बर 8 -- चौसाना चौकी क्षैत्र के गांव कमालपुर में रविवार की रात्रि करीब नौ बजे लोहे की पत्ती से भरे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी । हादसे में बाइक सवार नरेश पुत्र दिलेराम सैनी ट्रक के नीचे कुचले जाने से मौत हो गई। रविवार की सुबह पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। देरशाम नरेश का शव गांव में पहुंचा तो परिजनेां में कोहराम मच गया। परिजनो के अनुसार मृतक अपने पीछे 13 वर्षीय बेटी और 8 वर्षीय बेटे को छोड़ गया है। गमगीन माहौल में नरेश का अंतिम संस्कार किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...