हादसे में मां-बेटी के घायल होने के मामले में मुकदमा दर्ज
रुद्रपुर, अगस्त 13 -- रुद्रपुर, संवाददाता। काशीपुर रोड स्थित बागवाला रिंग रोड पर सड़क किनारे खड़ी बाइक में पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक के पास खड़ी महिला और उसकी पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गईं। महिला का दायां हाथ बुरी तरह कुचल गया। महिला का रुद्रपुर के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी तहरीर के अनुसार, केसोनगरी, स्वार, जिला रामपुर निवासी बलविन्दर कौर पत्नी रशपाल सिंह अपनी पुत्री सिमरजीत कौर के साथ पांच अगस्त को दोपहर करीब दो बजे काशीपुर रोड स्थित बागवाला रिंग रोड की पुलिया के पास सड़क किनारे अपने भाई का इंतजार कर रही थीं। इसी दौरान एक ट्रक तेज गति से आया और बाइक में टक्कर मार दी। हादसे की चपेट में बलविन्दर कौर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.