अलीगढ़, मार्च 26 -- बाइक पर गर्भवती पत्नी, वृद्ध मां और बेटे के साथ ननिहाल से लौट रहा था युवक बरला, संवाददाता। इगलास थाना क्षेत्र के हस्तपुर के पास बुधवार को दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे ने परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। युवक ननिहाल से बाइक पर परिवार को लेकर लौट रहा था। रास्ते में बाइक भिड़त में वृद्धा की मौत हो गई। गंभीर हालत में बेटे को दिल्ली रेफर कर दिया। कुछ देर बाद ही बहू ने बेटे को जन्म दे दिया। वहीं,परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।छर्रा निवासी अरमान खान उर्फ टीटू फल विक्रेता है। मंगलवार सुबह वह गर्भवती पत्नी रुखसार बेगम और डेढ़ वर्षीय बेटे रूहान खान को अलीगढ़ दवा दिलाने ले गया था। दोपहर बाद वह अपनी ननिहाल बेसवां (इगलास) चला गया। वहां उसकी मां हसीना बेगम (55 वर्ष) पहले से मौजूद थीं। अरमान अपनी गर्भवती पत्नी, पुत्र और मां को साथ...