लखीसराय, अप्रैल 3 -- बड़हिया, निज प्रतिनिधि। नगर के सीमांत क्षेत्र बाहापर में हुए सड़क हादसे में एक महिला मजदूर की मौत हो गई। जबकि दो अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, बाहापर निवासी किसान भुट्टू यादव एवं अवध यादव के खेतों में लगी फसल की कटाई के लिए टाल क्षेत्र से मजदूर आए हुए थे। कटनी के बाद सभी मजदूर अनाज और भूसा लेकर किसान के घर पहुंचे थे। अनाज से लदा ट्रैक्टर अभी सड़क किनारे ही खड़ा था, जिस पर मजदूर भी सवार थे। इसी दौरान मरांची से लखीसराय की ओर आ रहे ईंट लदे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने खड़े ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में कई मजदूर घायल हो गए। सभी घायलों को आनन-फानन में बड़हिया रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने एक महिला मजदूर को मृत घोषित कर दिया। जबकि दो अन्य का इलाज जारी है। मृतक महिला की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.