अयोध्या, अप्रैल 3 -- शाहगंज। मुंडन कार्यक्रम में शामिल होकर अपने पति के साथ मोटरसाइकिल से घर जा रही महिला की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया। शाहगंज चौकी इचार्ज राम मूर्ति कनौजिया ने बताया कि शुक्रवार को रौनाही थाना क्षेत्र के खिरौनी गांव के सिद्धनाथ पांडे अपनी पत्नी इंद्रावती के साथ बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के उमरपुर बाजार शिव बहादुर उपाध्याय के यहां मुंडन कार्यक्रम वह भंडारे में शामिल होने के लिए अपनी ससुराल गए हुए थे। शुक्रवार सुबह लगभग 8 बजे वह पत्नी इद्रावती के साथ वापस अपने गांव खिरौनी आ रहे थे। इसी बीच शाहगंज बाजार में पीडा तिरहे के पास पत्नी अचानक मोटरसाइकिल से गिर गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। सिर में चोट लगने की वजह से इंद्रावती ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गय...