दरभंगा, फरवरी 23 -- गौड़ाबौराम। बड़गांव थाना क्षेत्र अखतबारा गांव निवासी 45 वर्षीया रुणा की मौत से अखतबारा गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। पति विनोद चौपाल व पुत्र देवकांत व बौआ लाल के साथ वृद्ध सास-ससुर का रो-रोकर बुरा हाल है। रोते-बिलखते रुणा के पति विनोद चौपाल ने बताया कि गत शनिवार को रुणा डॉक्टर को रुपये देने के लिए एसबीआई सुपौल बजार शाखा से रुपये निकालने गई थी। बैंक से रुपये निकालकर वह अपने छोटे पुत्र बाबू लाल के साथ बाईक से घर लौट रही थी कि रास्ते में बिरौल थाने के बलरा चौक के पास तेज रफ्तार से भगाकर ले जा रहे वाहन ने पीछे से ठोकर मार दी। इससे उसकी पत्नी रुणा देवी गंभीर रूप से जख्मी हो गई। उसे पीएचसी बिरौल लाया गया। वहां से डॉक्टरों ने उसे डीएमसीएच रेफर कर दिया। डीएमसीएच जाने के रास्ते में उसकी मौत हो गई। रुणा देवी अपने पीछे वृद्ध ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.