हादसे में महिला की मौत पर भड़का आक्रोश, दो घंटे सड़क जाम
सासाराम, सितम्बर 6 -- रोहतास, एक संवाददाता। डेहरी-यदुनाथपुर मुख्य सड़क पर शनिवार देर शाम सड़क हादसे में महिला की मौत के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीण मृतका के शव के साथ करीब दो घंटे तक सड़क पर बैठे रहे। जाम के कारण डेहरी-यदुनाथपुर मुख्य पथ पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप रही। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलने पर रोहतास थाने की पुलिस और अंचलाधिकारी ललिता कुमारी मौके पर पहुंचीं। अधिकारियों ने ग्रामीणों और मृतका के परिजनों को समझाया तथा सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त किया और सड़क पर यातायात बहाल हो सका।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.