प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 6 -- हीरागंज। महेशगंज थाना क्षेत्र के भग्गू का पुरवा झींगुर गांव निवासी ईश्वर दीन सरोज ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि मंगलवार शाम करीब छह बजे वह अपनी 60 वर्षीय पत्नी रजहिन को साइकिल पर बैठाकर दवाई करा घर लौट रहा था। झींगुर तिराहे पर तेज रफ्तार बस ने टक्कर मार दी, जिससे वह पत्नी समेत सड़क पर गिरा और गंभीर घायल हो गया। उसकी पत्नी की मौत हो गई। पीड़ित ईश्वरदीन सरोज की तहरीर पर पुलिस ने बस नम्बर से अज्ञात बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। यह भी पढ़ें- साइकिल सवार वृद्धा को बस ने कुचला, पति घायल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.