इटावा औरैया, मार्च 25 -- आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर 23 मार्च की तड़के हुए भीषण बस हादसे के बाद अब मामला नया मोड़ लेता नजर आ रहा है। हादसे में जान गंवाने वाले बस चालक के खिलाफ ही पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है, जिससे कई सवाल खड़े हो गए हैं। शुरुआती जांच में बस संचालन में गंभीर लापरवाही सामने आने के बाद यह कार्रवाई की गई है। इकदिल थाना क्षेत्र के मनियामऊ गांव के पास दिल्ली से कानपुर जा रही एसी स्लीपर बस ओवरटेक के प्रयास में आगे चल रहे कंटेनर से जा टकराई थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और केबिन में फंसे चालक की मौके पर ही हालत गंभीर हो गई थी। बाद में अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक बस चालक 35 वर्षीय रामू शर्मा निवासी किचौरा थाना औंछा मैनपुरी बस को तेज गति और लापरवाही से चला रहा था...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.