संतकबीरनगर, मई 12 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने हाईवे पर मड़या के पास हादसे में मजदूर की मौत मामले में ट्रक चालक पर केस दर्ज किया। पीड़ित पिता रमेश पुत्र रुद्रपाल निवासी नन्दापुरवा थाना-थानगॉव जिला-सीतापुर का आरोप है कि उसका पुत्र नीरज कुमार व गांव के पुष्कर पुत्र लल्लन, रामू पुत्र अमेरिका प्रसाद ट्रैक्टर ड्राईवर वीरेन्द्र यादव पुत्र बेचन यादव निवासी देवीपुर, थाना-चौरी चौरा, जिला-गोरखपुर मजदूरी करने नवीन मण्डी खलीलाबाद आए थे। 10 मई 2026 को ट्रैक्टर पर बैठकर अपने साइड से गोरखपुर जा रहे थे। जैसे ही मड़या सिद्धार्थ अस्पताल के पास पहुंचे कि ट्रक के ड्राइवर नाम पता अज्ञात ने लापरवाही पूर्वक तेज रफ्तार में चलाते हुए ट्रैक्टर में पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया। यह भी पढ़ें- ट्रैक्टर ने युवक को कुचला, इलाज के दौरान गई जान...