फिरोजाबाद, मार्च 3 -- एका थाना क्षेत्र में मंगलवार को सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा बाइक पर बैठे उसके मामा गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों एक रिश्तेदारी से गांव लौट रहे थे। थाना एका क्षेत्र के गांव नगला स्वेटा निवासी ब्रजराज पुत्र भरत सिंह लोधी उम्र लगभग 50 वर्ष अपनी रिश्तेदारी निजामपुर में गए थे। वह वहां से बाइक से अपने गांव वापस लौट रहा था। बाइक पर ब्रजराज के साथ उसके मामा सूरजपाल निवासी गांव तिसा थाना औछा,जिला मैनपुरी भी थे। एका से मुस्तफाबाद रोड पर बाइक शिव आदर्श इंटर कॉलेज पैढ़त के सामने पहुंचे तो किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बृजपाल की मौके पर ही मौत हो गई तथा मामा सूरजपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक वाहन को लेकर भाग गया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है तथा घायल को उपचार के लिए सी...