प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 20 -- कंधई थाना क्षेत्र के बिबियाकरनपुर गांव निवासी इन्द्रमणि ने पुलिस को तहरीर दी। आरोप है कि 11 मार्च की रात करीब 11 बजे उसका 39 वर्षीय भाई राजमणि त्रिपाठी अपने 40 वर्षीय साथी सर्वेश कुमार निवासी खूजी कला थाना दिलीपपुर, प्रभाकर सिंह और राजेश कुमार के साथ बीडीओ के बेटे की शादी में शामिल होकर कुंडा से घर लौट रहे थे। बाघराय थाना क्षेत्र के छेंवगा गांव के पास स्कार्पियो चालक लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उन लोगों की कार में टक्कर मार दी। जिससे कार सवार राजमणि और सर्वेश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि राजेशकुमार, प्रभाकर सिंह गंभीर घायल हुए। पुलिस ने मृतक राजमणि के भाई इन्द्रमणि की तहरीर पर पुलिस ने वाहन नम्बर से अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.