हादसे में बाइक से नीचे गिरी महिला को पीछे आ रही निजी बस ने कुचला...अस्पताल में हो गई मौत
रामपुर, जून 16 -- टांडा सीएचसी के सामने मंगलवार को अज्ञात वाहन ने एक बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार महिला रजनी सड़क पर गिर गई। इसी दौरान पीछे से आ रही निजी बस ने महिला को कुचल दिया। आनन-फानन महिला को अस्पताल पहुंचाया गया। उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। हादसे के बस चालक भाग गया। करखेड़ा निवासी रजनी अपने पति राम प्रकाश के साथ बाइक से कहीं जा रही थीं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से रजनी सड़क पर गिर गईं और पीछे से आ रही निजी बस का पहिया उनके ऊपर से गुजर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। यह भी पढ़ें- हादसे में बस के पहिये के नीचे आई महिला, मौत हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों की मदद से घायल महिला को तत्काल सीएचसी पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.