बेगुसराय, अप्रैल 24 -- बछवाड़ा, निज संवाददाता। गोधना पंचायत के झरिया चौक के समीप एनएच-28 पर गुरुवार की रात सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान रानी गांव निवासी कपिल देव साह के 36 वर्षीय पुत्र शशि कुमार साह के रूप में की गई है। ग्रामीणों ने बताया कि शशि साह पेशे से हलवाई था। गुरुवार की रात दरगहपुर में आयोजित एक भोज समारोह में खाना बनाने के बाद वह अपनी बाइक से घर लौट रहा था। इसी बीच एनएच- 28 पर किसी अज्ञात वाहन की ठोकर से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे उपचार के लिए नजदीकी क्लीनिक में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। यह भी पढ़ें- अनियंत्रित होकर मिट्टी के अवरोधक से टकराई बाइक, नदी में गिरने से युवक की मौत घटना की सूचना मिलते ही बछवाड़ा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे म...