बिजनौर, फरवरी 18 -- शहर कोतवाली के गंज रोड पर मंगलवार रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए मेरठ ले जाते समय उसकी रास्ते में मौत हो गई। परिजनों ने बिना कार्रवाई के शव सपुर्दे खाकर कर दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। वहीं गांव में मातम पसरा है। शहर कोतवाली के गांव मंडावली सैदू निवासी फरमान (26 वर्ष) पुत्र इकबाल मंगलवार की रात करीब नौ बजे हीमपुर थाना क्षेत्र के गांव सब्दलपुर रेहरा में अपनी फुफी फरजाना से मिलने गया था। वहां से लौटते समय जब वह गंज रोड पर बड़ी नहर के पास पहुंचा, तो उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में फरमान के सिर में गंभीर चोट आई, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.