रुद्रपुर, मार्च 19 -- किच्छा, संवाददाता। एनएच-74 पर थाना पुलभट्टा क्षेत्र अंतर्गत गौला नदी के पुल पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव की मौत हो गई। हादसे के बाद कुछ देर के लिए एनएच पर जाम की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही पुलभट्टा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भिजवाया। पुलिस के अनुसार, 23 वर्षीय अमित कुमार पुत्र रामपाल निवासी खड़गपुर (देवीपुरा) थाना आईटीआई काशीपुर एक अंग्रेजी दवा कंपनी में मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव था। गुरुवार सुबह वह कंपनी के काम से बाइक से सितारगंज गया था। शाम को लौटते समय गौला नदी पुल पर उसकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। उसकी कुचलकर मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जुट गई और यातायात प्रभावित हो गया। सूचना पर एसआई प्रदीप पंत पुलिस बल के साथ पहुंचे और शव को स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.