फतेहपुर, मार्च 28 -- चौडगरा। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के मुरादीपुर ओवरब्रिज के पास दिल्ली से प्रयागराज जा रहे बाइक सवारों को पीछे से तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में विजयपाल और उपेंद्र पुत्र रामशरण घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद विजयपाल की हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...