फरीदाबाद, अप्रैल 16 -- पलवल, (अजित कुमार)। दिल्ली-आगरा नेशनल हाईवे पर अलावलपुर चौक फ्लाईओवर के पास बुधवार रात सड़क हादसे में मथुरा से एक शादी समारोह से लौट रहे दो दोस्तों की बाइक को एक अज्ञात तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। अस्पताल में इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामले में अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार,  फरीदाबाद के पल्ला की शिव कॉलोनी के रहने वाले परवेज और उसका दोस्त शत्रुघ्न दोनों युवक बुधवार को अपने दोस्त की बहन की शादी में शामिल होकर मथुरा से वापस फरीदाबाद लौट रहे थे।रात करीब दो बजे जब उनकी बाइक अलावलपुर चौक फ्लाईओवर के पास पहुंची, तभी पीछे से आ रहे एक अज्ञात ट्रक चालक ने लापरवाही और तेज गति से वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ...