कौशाम्बी, जून 17 -- सिराथू, हिन्दुस्तान संवाद। चित्रकूट जिले के बरगढ़ थाना क्षेत्र के कलमुजरा गांव की सुनीता देवी के भाई अजीत ने कड़ा के ईशी का पूरा में औषधि की दुकान खोल रखी है। वह पति राजकुमार के साथ भाई से मिलने आई थी। बुधवार की सुबह लौटते वक्त कड़ा इलाके में ही दरियापुर जीता के समीप पीछे से आए बालू लदे डंपर ने दंपती की बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दंपती छिटककर सड़क पर गिर गए। इस दौरान डंपर का पिछला पहिया महिला के पैर में चढ़ गया। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई।महिला को एसआरएन प्रयागराज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है। आरोपी चालक की तलाश की जा रही है। परिचालक भी पुलिस की हिरासत में है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...