रुद्रपुर, जुलाई 10 -- रुद्रपुर। बीते 16 अप्रैल को बगवाड़ा में कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत के मामले में पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, शिवम चंद्रा निवासी ट्रांजिंट कैंप ने बताया कि वह सिडकुल की फैक्ट्री में काम करता है। 15 अप्रैल को वह अपने दोस्त दुर्गपाल पुत्र पूरन लाल के साथ विवाह समारोह में मानपुर थाना शीशगढ बरेली गया हुआ था। दुर्गपाल मूल रूप से जमुनिया बहेड़ी बरेली और हाल आजाद नगर ट्रांजिट कैंप निवासी था। 16 अप्रैल को तड़के जब वह बाइक से वापस लौट रहे थे तो सुबह पांच बजे बगवाड़ा में पीछे से आ रही कार ने बाइक को टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: रंजिशन मारपीट का आरोप, दो भाइयों समेत सात अज्ञात पर मुकदमा हादसे में दुर्गपाल गम्भीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मृत्य...