मथुरा, दिसम्बर 23 -- थाना हाईवे के अंतर्गत बसेरा रेस्टोरेंट के समीप सोमवार रात अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकरा गयी। इसके चलते बाइक सवार युवक की मौत हो गयी और उसका साथी घायल हो गया। सोमवार रात बाइक सवार युवक अभिषेक निवासी गांव हसनपुर जरैलिया, नौहझील साथी शिवम निवासी सूर्यनगर कॉलोनी, एफसीआई के पास हाइवे छाता की ओर जा रहे थे। रात करीब करीब 10 बजे बसेरा रेस्टोरेंट के समीप अचानक बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गयी। इसके चलते दोनों बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। प्रभारी निरीक्षक हाइवे शैलेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि सूचना पर उप निरीक्षक राकेश कुमार ने पुलिस टीम के साथ मौका मुआयना कर दोनों को उपचार के लिये अस्पताल भिजवाया। वहां चिकित्सकों ने अभिषेक को मृत घोषित कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.