कौशाम्बी, मार्च 6 -- चित्रकूट जिले के राजापुर में लालता रोड पर गुरुवार शाम किसी वाहन की टक्कर से कौशाम्बी निवासी बाइक सवार की मौत हो गई। हादसे में साथ रही उसकी बेटी बाल-बाल बच गई। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के कोइली का पुरवा गांव का 30 वर्षीय अशोक कुमार पुत्र दुर्गा प्रसाद लोधी किसानी करता था। उसकी रिश्तेदारी चित्रकूट जिले पहाड़ी इलाके में है। पिछले कुछ दिनों से उसकी बेटी रिश्तेदार के घर पर रह रही थी। गुरुवार को होली का त्योहार मनाने के लिए वह बाइक से बेटी को लिवाने गया था। लौटते वक्त चित्रकूट के राजापुर में लालता रोड पर किसी तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार अशोक को गंभीर चोटें आईं। साथ रही बेटी के शोर मचाने पर पहुंचे स्थानीय लोग गंभीर रूप से जख्मी अशोक को एंबुलेंस से इलाज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.