मधेपुरा, मार्च 18 -- चौसा, निज संवाददाता। बड़की बढ़ौना - पैना रोड पर पहाड़पुर टोला के पास सोमवार की देर शाम हुई सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे में बाइक सवार एक युवती जख्मी हो गयी। मृतक चिरौरी पंचायत के वार्ड पांच का रहने वाला था। घटना के बाद परिजनों की चीत्कार से परिवार का माहोल गमगीन हो गया।बताया गया कि चिरौरी पंचायत के वार्ड पंच निवासी उदय शर्मा (50) अपने रिश्तेदार रिचा कुमारी के साथ बाइक पर सवार होकर बड़की बढ़ौना में आयोजित सत्संग समारोह में शामिल होकर अपने घर वापस लौट रहा था। इसी दौरान बड़की बढ़ौना - पैना रोड पर पहाड़पुर टोला के पास अज्ञात वाहन से बाइक में ठोकर लग गयी। दुर्घटना के बाद वाहन को लेकर चालक फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। सीएचसी में डॉक...