गोंडा, मई 14 -- तीगंज (गोंडा) संवाददाता। गोंडा अयोध्या हाईवे पर बुधवार की रात में बाइक सवार तीन व्यक्तियों को किसी वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक मौत हो गई थी जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए थे। बताया जाता है कि अयोध्या से गोंडा तीनों लोग जा रहे थे कि दर्जी कुआं के पास किसी अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार लालजी जायसवाल (38) पुत्र झिगुंरी जायसवाल निवासी ग्राम कुटी धौरहरा थाना तरुण जिला अयोध्या, इंद्रेश मिश्रा पुत्र धर्मराज मिश्रा निवासी ग्राम उसरी थाना तारुन जिला अयोध्या और चतुर नारायण पुत्र राम भवन निवासी ग्राम पाली अचलपुर थाना तारुन अयोध्या को जोरदार टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- ट्रक की चपेट में आए बाइक सवार युवक की मौत, दो गंभीर इससे तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों को सूचना पर सभी को इलाज के लिए समुदा...