बेगुसराय, जनवरी 29 -- बछवाड़ा, निज संवाददाता। दादुपुर पंचायत के वार्ड संख्या-सात निवासी स्व. दीपू राय के 30 वर्षीय पुत्र अमरजीत कुमार का शव गुरुवार को गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। स्थानीय उपमुखिया लाल बाबू ने बताया कि अमरजीत कुमार गत 15 जनवरी को मजदूरी करने दिल्ली गया था। वह दिल्ली के विवेक नगर में भवन निर्माण कार्य में हेल्पर का काम करता था। गत 25 जनवरी को पुराने भवन को तोड़ने के दौरान उसके शरीर पर भवन की दीवार गिर जाने से मलबे में दबकर उसकी मौत हो गई थी। ग्रामीणों ने बताया कि अमरजीत अपने परिवार का एकमात्र कमाऊ सदस्य था। उसकी मौत से उसकी पत्नी व उसके तीन मासूम बच्चों पर विपत्ति का पहाड़ सा टूट पड़ा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.