भदोही, फरवरी 18 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के लालानगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार की रात सड़क हादसे में प्रयागराज निवासी हाईकोर्ट के 35 वर्षीय अधिवक्ता प्रभात मिश्रा की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में आरोपित बाइक चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा कायम कर लिया है। प्रभात मिश्रा पुत्र प्रेम नारायण मिश्र, निवासी जुड़ापुर, दादूपुर, सौरांव, प्रयागराज वाराणसी कोर्ट में किसी काम से कार से सोमवार को गए थे। वापस घर तीन मित्रों के साथ लौट रहे थे। लालानगर टोल प्लाजा पर टोल कटवाने के दौरान उनकी कार लाइन में खड़ी थी। इसी बीच वे बाथरूम जाने की बात कहकर कार से नीचे उतरे ही थे कि तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दिया। हादसे में अधिवक्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। साथियों द्वारा उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ल...