पीलीभीत, अप्रैल 17 -- बिलसंडा। करेली-बिलसंडा मार्ग पर गुरुवार शाम हुए हादसे में पिता पुत्री गम्भीररूप से घायल हो गए। घायल पिता की हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। शाहजहांपुर जिले के थाना बंडा थाना क्षेत्र के गांव अजमतपुर निवासी (50) देवेंद्र सिंह की मीरपुर भितिया के पास सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई।।उनकी बेटी घायल हो गई। इलाज के लिए दोनों को बिलसंडा सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि बंडा थाना क्षेत्र के गांव अजमतपुर के रहने वाले देवेंद्र सिंह अपनी पुत्री अनु के साथ अपनी बहन के घर पड़री मरौरी गए थे। देर शाम बाइक से घर वापस जाते समय रास्ते में किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...