रिषिकेष, सितम्बर 29 -- ऋषिकेश, संवाददाता। देहरादून-हरिद्वार नेशनल हाईवे स्थित मोतीचूर फ्लाईओवर पर 26 सितंबर को हरिद्वार जा रहे एक ट्रैक्टर को पीछे से आ रही बस ने टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर सवार अफसान निवासी ग्राम मुडवाडा, मुजफ्फनर, यूपी जख्मी हो गया। आसपास के लोगों ने घायल अवस्था में 22 वर्षीय अफसान को एम्स में भर्ती कराया।रायवाला पुलि के मुताबिक यहां उसके दाहिने पैर पर बस का टायर चढ़ने से उसका दाहिना पैर जख्मी हो गया। मंगलवार की सुबह गंभीर हालत के चलते चिकित्सकों ने अफसान को मृत घोषित कर दिया। भाई आरिफ की तहरीर पर पुलिस ने बीते सोमवार को अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा किया है। आरिफ ने तहरीर में बताया कि भाई अफसान ट्रैक्टर पर बैठा था। टक्कर से भाई ट्रैक्टर से मोतीचूर फ्लाईओवर पर पहुंचते ही पीछे से बस ने टक्कर मारी, जिसमें भाई घायल हो ग...