हादसे में दो लोगों की मौत के मामले में 19 दिन बाद दर्ज हुआ मुकदमा
अमरोहा, अगस्त 28 -- हादसे में दो लोगों की मौत के मामले में 19 दिन बाद मुकदमा दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार मुरादाबाद के बिलारी थाना क्षेत्र के गांव मकरंदपुर निवासी छत्रपाल के मुताबिक उनका पुत्र अनिल व गांव निवासी गौतम बीती नौ अगस्त को बाइक से हापुड़ गए थे। वापस लौटते वक्त दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर बिजोरा ढाल के पास गजरौला की ओर से आ रही बाइक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी थी। हादसे में अनिल व गौतम गंभीर घायल हो गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने दोनों को हायर सेंटर मेरठ रेफर किया था। मेरठ में उपचार के दौरान दोनों की नौ अगस्त की रात को ही मौत हो गई थी। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि मामले में छत्रपाल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.