बस्ती, मई 27 -- रुधौली (बस्ती)। जिले के रुधौली थानाक्षेत्र में भितेहरा के पास कार (फॉर्च्यूनर) और ट्रॉली की सीधी भिड़ंत में दो मजदूरों की मौत के मामले में रुधौली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसी थानाक्षेत्र के गनवरिया खुर्द निवासी अमरनाथ ने तहरीर दी है। उनका आरोप है कि घटना के बाद मौके पर जुटे लोगों ने बताया कि फॉर्च्यूनर का ड्राइवर हादसे के वक्त नशे की हालत में था। थानाप्रभारी का कहना है कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। भितेहरा के पास रविवार देर रात हुए हादसे में ट्रैक्टर सवार दो मजदूरों की मौत हो गई थी, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में कार का अगवा हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। जबकि ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गए। फॉर्च्यूनर में सवार महिला समेत दोनों लोग सुरक्षित बच गए। हादसे में रामस्वरूप चौ...