मेरठ, अप्रैल 8 -- मवाना रोड पर इंचौली थाने के पास ट्रक की जोरदार टक्कर में दो गोवंश की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। इंचौली थाने के पास मंगलवार देर रात तीन गोवंश हाईवे पर चल रहे थे। इस दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने गोवंशों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे एक की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा दो गोवंश घायल हो गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने मृत गोवंश को मिट्टी में दबवा दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पशु प्रेमी सोनिया गौतम सड़क पर तड़प रहे घायल गोवंश को रेस्क्यू करते हुए अपने शेल्टर पर ले गई। जहां कुछ समय बाद उसकी मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...