हादसे में दंपति व छह माह का मासूम घायल, मुकदमा
रुद्रपुर, जून 7 -- खटीमा। खटीमा-सितारगंज राष्ट्रीय राजमार्ग पर झनकट स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दंपति और उनका छह माह का पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। 30 मई को त्रिदीप अपनी पत्नी संजना और पुत्र ओम के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान एक वाहन चालक ने ट्रक को ओवरटेक करते समय गलत दिशा में वाहन चलाकर उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में त्रिदीप और संजना को गंभीर चोटें व फ्रेक्चर हुए, जबकि मासूम ओम का भी पैर टूट गया। 108 एम्बुलेंस से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उन्हें सितारगंज रेफर कर दिया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.