झांसी, मई 3 -- मोंठ। कोतवाली थाना क्षेत्रान्तर्गत झांसी-कानपुर हाइवे पर चिरगांव से लौटते समय सेमरी टोल प्लाजा के पास एक होटल के करीब वाहन ने ओवरटेक करते हुए बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दंपति घायल हो गए। संजीव कुमार निवासी पाड़री एवं उनकी पत्नी साधना को घायल मोंठ स्वास्थ्य केंद्र के ट्रामा सेंटर लाया गया। जहां हालत में सुधार न होने पर डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज झांसी भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...