हादसे में तीन मृतकों के शवों को परिजनो को सौंपा
मुजफ्फर नगर, जून 7 -- गांव सिसौना ट्रक से कुचलकर बाइक सवार मृतक पिता-पुत्र समेत रिश्ते के भान्जे के शवों पोस्टमार्टम होने के बाद पुलिस ने परिजनों को सौप दिया। पुलिस ने दुर्घटना के आरोपी ट्रक चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। हरियाणा के सोनीपत के गांव रामपुर निवासी 40 वर्षीय सैलून संचालक संदीप अपने इकलौते 10 वर्षीय पुत्र वंश और रिश्ते के भांजे 23 वर्षीय युवक नरेन्द्र के साथ बाइक से शनिवार को घर से हरिद्वार में गंगा स्नान के लिए जा रहे थे। शनिवार सुबह नौ बजे तीनों दिल्ली देहरादून नेशनल हाईवे पर गांव सिसौना के पास पहुंचे तो आगे चल रहे 10 टायरा ट्रक( माल वाहक ट्रक) को ओवरटेक करने के दौरान बाइक में पीछे बंधे बैग ट्रक में उलझने से बाइक का संतुलन बिगड़ गया और तीनों सडक पर गिर गए थे। ट्रक के पिछले चारों पहिए उनके ऊपर से उतरने से तीनों की मौके प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.