रामपुर, फरवरी 25 -- रामपुर। टांडा क्षेत्र में सड़क हादसे में तीन छात्रों की मौत के बाद मंगलवार को शासन ने प्रशासन से जवाब तलब कर लिया है। हादसे की गंभीरता को देखते हुए एआरटीओ से हादसे की मुख्य वजह क्या रही, हादसे में किसकी गलती थी, इन सभी बिंदुओं पर रिपोर्ट मांगी है। सोमवार को दढ़ियाल चौकी क्षेत्र में सरकथल के पास क्षत्रिय कुलभूषण इंटर कालेज के पास हादसे में दढ़ियाल चौकी क्षेत्र के ग्राम फत्तावाला निवासी विनय शर्मा, मनु चौहान और अरुण सैनी की मौत हो गई थी जबकि चौथे साथी विनीत की हालत गंभीर बनी हुई है। सोमवार को देर शाम तीनों के शव पोस्टमार्टम बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिए। गमगीन माहौल में तीनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। छात्रों की मौत के मामले में शासन भी गंभीर हुआ है। किसकी गलती थी, हादसे की मुख्य वजह क्या रही। ऐसे कई प्वाइंटों पर शासन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.