हादसे में ड्राइवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज
इटावा औरैया, जुलाई 9 -- इटावा। जौनपुर के मछलीशहर थाना क्षेत्र के कटाहित खास के अभिषेक यादव ने सैफई थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस छानबीन कर रही है। आरोप लगाया था कि चार जुलाई को वह अपनी कार से लखनऊ से अलीगढ़ जा रहे थे। कार में कुल चार लोग सवार थे। एक्सप्रेसवे पर टिमरुआ कट के पास सामने से रॉन्ग साइड आ रही एक पिकअप ने उनकी कार में जोरदार टक्कर मार दी, हादसा होते बचा। कार का काफी नुकसान हुआ था। हादसे में मिथलेश यादव गंभीर घायल हुए थे। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.