आजमगढ़, मार्च 16 -- फूलपुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के जगदीशपुर के पास रविवार रात हुए सड़क हादसे में ट्राईसाइकिल सवार दिव्यांग युवक की मौत हो गई। वह सरायमीर से घर लौट रहे थे। सोमवार सुबह घटना की जानकारी मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। भटपुरवा गांव निवासी 42 वर्षीय सुभाष के दोनों पैर पांच वर्ष पूर्व ट्रेन से कट गए थे। इसके बाद से वह ट्राईसकिल से चलते थे। रविवार रात करीब एक बजे ट्राइसकिल से सरायमीर से फूलपुर लौट रहे थे। जगदीशपुर के पास किसी वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वे घायल हो गए। वह सड़क किनारे गिरे पड़े थे। रात में गश्त के दौरान पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से उन्हें फूलपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी मौत हो गई। उधर, घर न पहुंचने पर परिजन उनकी तलाश कर रहे थे। खबर मिलने पर अस्पताल पहुंचकर शव की शिनाख्त की। सुभाष के दो बेटे और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.