भदोही, अप्रैल 5 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के गिराई के पास वाराणसी से कानपुर की तरफ जा रहे ट्रक में पीछे से आ रहा ट्रक भिड़ गया। इसके कारण चालक और खलासी सहित उस पर सवार तीन अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वाराणसी की ओर से एक ट्रक चालक तेज रफ्तार से रविवार को कानपुर जा रहा था। राष्ट्रीय राजमार्ग पर गिराई के पास चालक अचानक ब्रेक लगा दिया। इस दौरान पीछे से आ रहा ट्रक उसमे भीड़ गया। जिससे ट्रक चालक आनंद कुमार 31 वर्ष, अनुज कुमार 29 वर्ष कानपुर जनपद के शक्ति थाना क्षेत्र के अफसरिया की मढइया गांव निवासी के साथ ट्रक पर बैठे छोटे खान 60 वर्ष जालौन सहित दो अन्य लोग भी घायल हो गए। एंबुलेंस की सहायता से सभी को गोपीगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भर्त...