दरभंगा, फरवरी 28 -- सिंहवाड़ा। दरभंगा-मुजफ्फरपुर उच्च पथ 27 पर शुक्रवार को ट्रक ने टेंपो में पीछे से ठोकर मार दी। इस घटना में टेंपो पर सवाल दो महिलाएं गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। जख्मी सिमरी निवासी दिलीप कुमार की पत्नी लक्ष्मी देवी एवं मिश्रौली निवासी मक्खन मंडल की पत्नी गुलाबो देवी को सिंहवाड़ा सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां से उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए उसके परिजन ले गए। दोनों महिलाएं टेंपो में पीछे की सीट पर सवार होकर दरभंगा की ओर जा रही थीं। पीछे से आ रहे ट्रक ने टेंपो में ठोकर मार दी। ठोकर लगने के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रेमचंद ने दोनों महिलाओं को गंभीर रूप से जख्मी बताया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...